अपराध

ताजनगरी ने दिल दहला देनी वारदात

चार मंजिला अपार्टमेंट से महिला को नीचे फेंका ,मौत
पति से चल रहा था तलाक का केस
लव इन रिलेशनशिप में विपुल अग्रवाल में रह रही थी महिला
दो महिला सहित चार लोग हिरासत में पूछताछ जारी
मृतका के पति ने दिया वारदात को अंजाम महिला के साथी ने पुलिस को दिया बयान

आगरा। (डीवीएनए) ताजनगरी के एक अपार्टमेंट की चौथी मंज़िल से एक महिला को हाथ बांध कर के नीचे फेंक जाने की घटना हुई, इस घटना में महिला की मौके पर मौत हो गयी। महिला विपुल नाम के एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। विपुल की हत्या का भी प्रयास किया गया।

जानकारी के मुताबिक थाना ताजगंज अंतर्गत ताजनगरी फेस-1 में ओम श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 406 में रितिका और विपुल अग्रवाल लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। रितिका का अपने पति से और विपुल का अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। इस बीच दोपहर करीब 12 बजे उनके फ्लैट पर तीन युवक और दो महिलाएं आईं।थोड़ी देर बाद अपार्टमेंट के लोगों ने किसी भारी चीज़ के नीचे गिरने की आवाज सुनी। बाहर निकलकर देखा तो सामने रितिका खून से लथपथ पड़ी है।

अपार्टमेंट में रहने वालों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डिप्टी एसपी अर्चना सिंह और ताजगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने वारदात में शामिल दो महिलाओं सुनीता और सुशीला के साथ आकाश गौतम को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही विपुल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विपुल अग्रवाल ने बताया कि पांच लोग घर पर आए। दरवाजा खोलते ही अंदर घुस गए। उनमें से सिर्फ रितिका के पति आकाश गौतम को ही विपुल पहचानता था। वह टूंडला का रहने वाला है। उन लोगों आते ही विपुल और रितिका से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद रितिका को रस्सी से बांधा और उसका गला दबाकर हत्या कर दी।इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया। विपुल ने बताया कि वो लोग मेरी भी हत्या करने वाले थे। मगर, मैंने खिड़की का शीशा तोड़कर शोर मचाया। लोगों के आने पर बड़ी मुश्किल से मेरी जान बची।

रितिका के चेहरे पर एक कट का निशान भी है। ऐसा लग रहा है कि उसके साथ पहले मारपीट की गई। फिर उसकी हत्या की गई। बाद में शव को नीचे फेंका गया। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।