राजनीति

भाजपा ने लोकतंत्र सैनानियों को किया सम्मानित

कासगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने जिला कार्यालय पर समारोह आयोजित कर लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
शनिवार को जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जनपद के लोकतंत्र सेनानियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लोकतंत्र सेनानी डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति के काले अध्याय आपातकाल के लिए देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता मोह में रातों रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन आपातकाल थोपा और यातनाएं दीं। उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को देशभक्त के रूप में नमन करने योग्य बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र सिंह सोलंकी, चंद्रपाल गुप्ता, अतर सिंह, ज्ञानेश चंद्र, रविप्रकाश माहेश्वरी, इस्लाम अहमद फारूकी, हाजी जहूर हुसैन, राकेश कुमार, मिही लाल, चंद्रपाल सिंह, कोमल सिंह, दुर्ग पाल, यज्ञ पाल सिंह, सुशीला देवी, भुवनेंद्र कुमार गुप्ता, ज्ञान माहेश्वरी, प्रमोद जाजू को सम्मानित किया गया। मंचासीन सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत, कृष्णा राजपूत ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शिव कुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, सीमा शाक्य, राजेंद्र बौहरे, रूपकिशोर कुशवाह, रामनिवास राजपूत, संचालक कृष्णकांत वशिष्ठ, डा. खूब सिंह, मिथलेश वर्मा, रविंद्र ब्रह्मचारी, सांत्वना पाराशर, अनीता उपाध्याय, नेहा चौहान, दिनकर राव चतुर्वेदी, केपी सिंह, श्योराज सिंह, संजय दुबे, मनोज चौहान, डीएस लोधी, प्रतीक माहेश्वरी, श्यामू यादव, हरी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
संवाद , नूरुल इस्लाम