अन्य

कांग्रेसियों ने की मुख्यमंत्री गहलोत की अगवानी
सरकार की संवेदनशीलता पर जताया आभार

अजमेर ! राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर आगमन पर कांग्रेसियों ने अगवानी की एवं उदयपुर घटनाक्रम में सरकार की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई करने पर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री गहलोत के अजमेर आगमन पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व महापौर कमल बाकोलिया राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल नाथूराम सिनोदिया रामनारायण गुर्जर हरि सिंह गुर्जर लक्ष्मण सिंह रावत विधायक सुदर्शन सिंह राजेश टण्डन जाकिर हुसैन गैसावत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान मयंक टण्डन डॉ संजय पुरोहित प्रेम राज सोलंकी आदि ने अगवानी की एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उदयपुर घटनाक्रम में उठाए गए कदमों की सराहना की।

संवाद। मो नज़ीर क़ादरी