अन्य

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक सभा

आगरा , सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा मे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान वैश्विक राजनेता शिंजो आबे के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई प्राचार्य श्री कृष्ण कांत द्विवेदी ने बताया कि भारत- जापान मित्रता के प्रबल हिमायती शिंजो आबे महान दूरदर्शी राजनेता थे। भारत और जापान के राजनीतिक संबंधों की आवश्यकता को सबसे पहले उन्होंने पहचाना तथा मजबूत बनाया कुछ माह पूर्व भारत सरकार ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने की घोषणा की थी उनकी आत्मा की शांति हेतु विद्यालय परिवार ने मौन रहकर संवेदना व्यक्त की व शांति पाठ किया
संवाद। फैज़ान उद्दीन नियाज़ी