अन्य

“मोदी स्तंभ” ऐतिहासिक धरोहर होगा?

वक्त आ गया है कि हम इतिहास को बदल दें। भारतीय संसद में अब यदि लगेगा तो वह सिर्फ और सिर्फ “मोदी स्तंभ” लगेगा। कुछ लोग इसे अशोक स्तंभ की ग़लत प्रतिकृति बताएंगे और कुछ इसकी तुलना सारनाथ में लगे अशोक स्तंभ से करेंगे लेकिन आपको बता दूं कि अब भारत पहले वाला भारत नहीं रहा है। जहां सिंह भी मुंह लटकाए बैठा रहता था अब भारत दहाड़ने वाला भारत है। घर में घुसकर मारने वाला भारत है।

आज इस अनावरण के साथ हम विश्व को दिखा देना चाहते है कि हम अब विश्व नेतृत्व हैं, और यह मोदी स्तंभ ऐतिहासिक धरोहर है। अब हम विश्व शांति, सहिष्णुता, प्रेम, सद्भभाव, अहिंसा से उपर उठकर नफरत, घृणा, कटुता, छल, और शत्रुता के परिचायक हैं। यही हमारा नया भारत है

संवाद।व्हाट्सएप ग्रुप से