राजनीति

देश में लोकतंत्र संविधान बचाने के लिए कांग्रेस आज़ादी की दूसरी लड़ाई आरएसएस भाजपा से लड़ रही है – नरवाल

आगरा – जिला व शहर कांग्रेस के तत्वाधान में हरियाली वाटिका पर स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति व तैयारी पर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल थे।

जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू व शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित को बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में सत्ता पर काबिज दक्षिण पंथी विचारधारा वाली भाजपा ने देश में लोकतंत्र और संविधान की परिभाषा आरएसएस के इशारे पर बदलने का कार्य कर रही है और आपसी भाईचारा, प्रेम सौहाद्र को मिटाकर नफ़रत की राजनीति कर रही है, इसके लिए कांग्रेस पूरे देश में एक बार पुनः आज़ादी की दूसरी लड़ाई लड़ रही है और हर हालत में देश के लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने के लिए संकल्पित है।

नरवाल ने कहा कि आगरा में प्रवेश करते समय मैने देखा कि कि किस प्रकार से स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर को टूटी फूटी सड़कों, गंदगी, और गहरे गड्डों के हवाले कर दिया गया है, इसलिए स्थानीय कांग्रेस जनों की ये जिम्मेदारी है कि वह नगर निगम के 100 वार्डों में जाकर जनता से विकास के बारे में जरूर पूछें व साथ ही महंगाई, बेरोजगारी, गिरता रुपया के बारे में जानकारी जनता को दें।

प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों को लड़ेगी, निकाय चुनावों में कांग्रेस की लड़ाई भाजपा के साथ साथ लाचार आयोग से भी होगी, क्योंकि वह भी सत्ता के इशारे पर काम करता है।

इस अवसर पर स्थानीय निकाय चुनावों से संबंधित कांग्रेस द्वारा प्रकाशित आवेदन पत्र का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेन्द्र सिंह मीनू व देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने संयुक्त रूप से की, संचालन नंदलाल भारती ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू, अनिल यादव , प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, शरद उपाध्याय नन्दा, मुकेश धनगर, आशुतोष दीक्षित,अमित सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, पश्चिमी उप्र महिला अध्यक्ष ममता राजपूत, राम नाथ सिकरवार, विनोद बंसल,राम टंडन, अश्वनी जैन, भारत भूषण गप्पी, पार्षद शिरोमणि सिंह, डा मधुरिमा शर्मा, राम दत्त दिवाकर, विनोद जरारी, अजहर वारसी, सिकंदर सिंह बाल्मिक, अनवार सिद्दकी, माया माहौर, रमेश पहलवान, पार्षद मनीष धाकड़, सलीम उस्मानी, पूर्व पार्षद अहमद हसन, चौधरी बांके लाल, विष्णु दत्त शर्मा, अश्वनी कुमार बिट्टू, ताहिर हुसैन, मुन्नालाल वर्मा, हबीब कुरैशी, याकूव शेख, विनय शील तिवारी, कपूर चंद रावत, विनय गौतम, गीता सिंह, पारूल शर्मा , ताहिर हुसैन आदि ने विचार व्यक्त किए।