अन्य

दलित समाज के उत्थान और उन्हें जागरुक करने में डा.भीमराव आंबेडकर का योगदान अतुल्य है।: चौधरी संतोख सिंह

बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सफलता की अद्भुत मिसाल है।: परगट सिंह
विधायक परगट सिंह ने अम्बेडकर भवन खांबड़ा के लिए 5 लाख और चौधरी संतोख सिंह ने 4 लाख रुपए देने की घोषणा की
जालंधर : श्री गुरु रविदास धाम डा. भीमराव अम्बेडकर भवन गांव खांबड़ा की ओर से कमेटी के को-आर्डिनेटर बालमुकंद बावरा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह ” संविधान दिवस ” पर मुख्य मेहमान एम.पी चौधरी संतोख सिंह, इलाका कैंट के विधायक प्रगट सिंह , कांग्रेसी कौंसलर पति अमरीक बागड़ी, मास्टर गुरदयाल राम चिट्ठी, मस्जिद ए कुबा खांबड़ा के प्रधान मजहर आलम ने अपने विचार व्यक्त किए।
एम.पी चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व में सबसे अनोखा है। इसे सबसे कठोर व लचर दोनों कहा जाता है। उन्होंने कहा कि  दलित समाज के उत्थान और उन्हें जागरुक करने में भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का योगदान अतुल्य है।
विधायक परगट सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिलती।
इस अवसर पर विधायक परगट सिंह ने डा.भीमराव अम्बेडकर भवन गांव खांबड़ा के अधुरे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 5 लाख और चौधरी संतोख सिंह ने 4 लाख रुपए देने की घोषणा की।
 प्रोग्राम में मिशनरी कलाकार जीवन महिमी ने लोगों का खुब मनोरंजन किया।
 इस अवसर पर पूर्व सरपंच हरदेव कंग, मास्टर सुखविंदर, अंबेडकर भवन कमेटी के कोऑर्डिनेटर मैनेजर बाल मुकंद बावरा, चेयरमैन मनोहर लाल अहीर, प्रधान सुरिंदर पाल, जनरल सेक्रेटरी राम अवतार, शारदा राम, दर्शन लाल सुच्चा राम, रवी कुमार , प्रवीण कुमार गुरप्रीत सिंह सोमनाथ रेफरी जोगिंदर अहीर प्रदीप कुमार मास्टर सुखविंदर पाल व अन्य मौजूद थे।
संवाद , मज़हर आलम