अपराध

थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता

एटा–थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 20.07.2022 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म की घटना में थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअस– 126/22 धारा 498A, 376, 323, 504, 506, 363, 494 भादवि के अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1.सतीशचन्द पुत्र कृपाल सिंह नि० साउसपुर थाना मिरहची एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.उ०नि०अनुरूद्ध
2.का० प्रमोट कुमार
3.का०दिनेशचन्द

संवाद। शोएब क़ादरी