अन्य

भीमनगरी 2023 को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने की बैठक

आगरा। भीमनगरी 2023 के आयोजन को लेकर भीमनगरी समिति पदाधिकारियों ने एक आवश्यक बैठक की डॉ. आंबेडकर सामुदायिक केन्द्र छीपीटोला में आयोजिय की गई। जिसमें केंद्रीय भीमनगरी कमेटी व क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा औऱ इस भीमनगरी 2023 को ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया।

बैठक प्रारंभ करने से पहले समिति के पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना की। इसके बाद बैठक में पंचशील कॉलोनी दोरैठा शाहगंज में आयोजित होने वाली भीमनगरी 2023 के आयोजन को सफल बनाने के लिये विचार विमर्श किया गया। बैठक में समिति संरक्षक करतार सिंह भारतीय, धर्मेंद्र सोनी, श्याम जरारी, सुनील कुमार चित्तौड़, गुटियारी लाल, सुरेश चंद्र सोनी, राकेश राज, गजेन्द्र पिप्पल, राजू पंडित (मीडिया प्रभारी आशीष प्रिंस) डॉ. मुन्नालाल भारतीय, वीरेन्द्र कुमार, रतन बाबू, वीरसिंह कोरवल, बाबू बच्चू सिंह, मुकेश कल्याण, राज नारायन आदि मौजूद रहे।

संवाद:- दानिश उमरी