अन्य

दुनियां से अलविदा कह गए भाभी जी घर पर हैं के मलखान अब

मुंबई। प्रसिद्ध टीबी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के कलाकार जिसे आप मलखान के नाम से पहचाने जाने वाले दिपेश भान अब इस दुनियां से अलविदा कह गए हैं। शनिवार की सुबह क्रिकेट खेलते समय वो गिर गए थे। उसके बाद उनकी नाक से खून बहने लगा। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके यूं चले जाने से सभी उनके साथी कलाकार सदमे में हैं। बताते चले कि दीपेश ने दिल्ली से एनएसडी से ड्रामा कोर्स पूरा करने के बाद मुंबई का रुख किया था। जहां एक के बाद एक कॉमेडी शो करने के बाद अपनी पहचान बनाई थी।उनकी शादी 2005 में हुई थी। जिसके बाद उनका एक बेटा भी है।