राजनीति

आजादी के बाद तिरंगा नहीं फहराने वाले आज तिरंगा फहरा रहे हैं, जनता के लिए गर्व की बात – तौकीर आलम

आगरा – अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व बृज क्षेत्र के नव मनोनीत सह प्रभारी तौकीर आलम ने आज आरएसएस भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराने से परहेज करते थे और आजादी के बाद सालों तक कभी भी तिरंगा नही फहराया, आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, ये जनता के लिए गर्व की बात है।

तौकीर आलम आज डा. बी आर अम्बेडकर सामुदायिक भवन, छिपी टोला पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम चुनाव, आजादी की 75वी वर्षगांठ पर विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली भारत जोड़ो पद यात्रा, डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जनों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में अमन चैन भाईचारा, सदभाव को कायम रखने की बात कही है , लेकिन दूसरी ओर आरएसएस भाजपा ने आजादी से लेकर आज तक सांप्रदायिकता, हिन्दू मुस्लिम, धार्मिक उन्माद, नफरत की राजनीति सिर्फ सत्ता की खातिर की है।

तौकीर आलम ने नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि हर बार शहर की सरकार के चुनाव में भाजपा आगरा को कभी पेरिस बनाने का सपना दिखाती है, तो कभी स्मार्ट सिटी बनाती है, लेकिन भाजपा यह कार्य सिर्फ फाइलों पर करती है, और इसके नाम पर करोड़ों रुपए डकार जाती है, जोकि जनता का ही पैसा गृह कर, जलकर, सीवर कर, सफाई कर आदि अनेकों नाम से वसूला जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू ने की।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव गण श्याम सुन्दर उपाध्याय बिट्टू, अनिल यादव, प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, अमित सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, पश्चिमी उप्र व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद बंसल, राम टंडन, सिकंदर सिंह बालमीक,पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, विनोद जरारी, रमेश पहलवान, माया माहौर, ओम हरि आनन्द, याकूब शेख, अजहर वारसी, विराग जैन, प्रदीप जैन सी ए, कपिल गौतम, विष्णु दत्त शर्मा , रत्ना शर्मा, रेखा बाजपेई, सचिन चौधरी, रेहान सैफी, तरुण सागर, बशीरुल हक, राजेश जाटव, संतोष चंद्रा, अनुज शर्मा, मुन्नालाल वर्मा, हबीब कुरैशी, दिलीप वर्मा, ताहिर हुसैन, शाहिद अहमद, मोहसिन काजी, रीता सिंह जाटव, नगीना चौधरी, अनीता जेम्स, आई डी श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए।