अन्य

नारी शक्ति फाउंडेशन ने मनाया अपना 5 वाँ स्थापना दिवस

संवाद। सादिक़ जलाल
ग़ाज़ियाबाद। नारी शक्ति फाउंडेशन ने वसुंधरा ग़ाज़ियाबाद के वंदना फार्म हाउस में दो दिवसीय कार्यक्रम में 5 वाँ स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर नारी शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्षा डॉक्टर संगीता त्यागी ने अपने स्वागत भाषण में कहा आज नारी को सशक्तिकरण की आवश्यकता नहीं कियोंकि नारी तो स्वयं दुर्गा का रूप हैं बस नारी को अपनी शक्ति को समझने की जरूरत है जिस दिन नारी अपनी शक्ति पहचान लेगी तब नारी का सशक्तिकरण हो जाएगा इसलिए नारी शक्ति फाउंडेशन नारी को नारी को अपनी शक्ति पहचानने की दिशा में सर्व प्रथम कार्य कर रहा है। आगे डॉक्टर संगीता त्यागी अपने सम्बोधन में कहती हैं नारी शक्ति फाउंडेशन केवल नारी को ही सशक्तिकरण कराने की बात नहीं करता हमारे साथ पुरष भी कवच की तरह हर पल साथ है।
इस अवसर पर साहिबाबाद विधान सभा के विधायक सुनील शर्मा ने कहा गाय की रक्षा करनी चाहिए कियोंकि गाय हमारी माता है गाय की रक्षा करनी चाहिए। गाय की रक्षा करने के लिए अगर हमें गाय का दूध 5 रूपये भी महंगा मिले तो खरीदना चाहिए कियोंकि जिस दिन हम ऐसा कर लेंगे तो उस दिन गाय भैंस पालने वाले डेरियों में भैंस नहीं केवल गाय पालने लग जाएंगे।
नारी शक्ति फाउंडेशन के 5 वाँ स्थापना दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमापति त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में गाय के लाभ के बारे में बताया आज गाय आर्थिक रूप से लाभ भी देने लगी है कियोंकि अब गाय के दूध के साथ साथ गाय का गोबर और मूत्र भी बिकने लगा है इसी लिए इन कुछ वर्षों में गाय की हत्या भी कम हो गयी है और गऊ शाला की संख्या बढ़ने लगी है।
इस अवसर पर वंदना त्यागी, विजय खुराना जी राष्ट्रीय गौधन महासंघ संयोजक, सुधीर त्यागी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा, अंजना त्यागी ,नीरज शर्मा, संजीव अरोरा, हरमनजोत सिंह, भसीन, डॉक्टर भावना शुक्ल, डॉक्टर मनमोहन सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, इत्यादि अतिथियों ने अपने भाषण में दिए।