अन्य

पारस प्लस अपार्टमेंट में बनी दरगाह पर बुलडोजर चलाने पर मुस्लिम लोगों में आक्रोश

अपार्टमेंट की लाइट गुल कर तोड़ी 100 पुरानी दरगाह

आगरा। पारस पल्स अपार्टमेंट लोहामंडी में हिन्दू मुस्लिम सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करीब 100 पुरानी दरगाह को रात के अंधेरे में तोड़कर दी प्रशासन को चुनौती। घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात फ़िलहाल अपार्टमेंट में प्रवेश में लगी रोक मामले की जांच कर प्रशासन शांति बनाने में जुटा। बताते चले कि थाना लोहामंडी के पास बने पारस पल्स अपार्टमेंट के अंदर करीब 100 साल पुरानी एक दरगाह बनी हुई थी। जहां क्षेत्रीय लोग गुरुवार को फातिहा के लिए जाया करते थे। शनिवार की रात अपार्टमेंट की लाइट बन्द कर कुछ असामाजिक तत्वों ने रात के अंधेरे में दरगार पर बुलडोजर चलाकर। साफ कर दिया गया। जिसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को हुई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने अपार्टमेंट के गेट पर इसका विरोध किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पुलिस के आलाधिकारियों ने तत्काल अपार्टमेंट के अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी को भी अंदर जाने का आदेश नहीं हैं। बड़ीं संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

100 पुरानी बताई जा रही है दरगाह

पारस पल्स अपार्टमेंट में बनी दरगाह करीब 100 साल पहले की बताई जा रही है। इलाक़ाई लोगों का कहना यह फ़िज़ा बिगाड़ने की कोशिश है। यहां बनी दरगाह पर हम लोग गुरुवार को ज़ियारत के लिए जाया करते थे। रात को अपार्टमेंट के बराबर बने मकान की छत से एक बच्ची ने दरगाह पर बुलडोजर चलते देख अपने परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर अपार्टमेंट के गेट पर आकर विरोध ज़ाहिर किया।

छावनी में तब्दील हुआ पारस पल्स अपार्टमेंट

दरगाह तोड़े जाने की घटना के बाद प्रशासन ने अलॉटमेंट को छावनी में तब्दील कर दिया है। किसी को भी अपार्टमेंट में जाने की अनुमति नहीं है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

सर्व समाज हित सेवा समिति ने की जिलाधिकारी से शिकायत

अपार्टमेंट में बनी दरगाह पर बुलडोजर चलाने के मामले में सर्व समाज हित सेवा समिति के अध्यक्ष कामिल अबुल उलाई ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जिस पर उन्होंने कार्यवाही करने की बात कही है। इस बारे में और जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष कामिल अबुल उलाई ने बताया कि प्रशासन से हमने अपील के है कि इस मामले जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाये। साथ ही दरगाह को पुनः उसके स्थान पर बनाया जाए।