अन्य

पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में जुटे एन डी कॉलेज से स्टूडेंट्स

आगरा। (डीवीएनए) एनडी ग्रुप ऑफ कॉलेज शमसाबाद की ओर से प्राचार्या डॉ भानू सिकरवार के नेतृत्व में पॉलीथिन मुक्त भारत अभियान चलाया गया। जिसका आग़ाज़ चेयरमैन डॉ कल्पना सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अभियान में एनसीसी औऱ डीएलएड के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

साथ ही बाजार में सभी दुकानदारों से पॉलीथिन मुक्त भारत की अपील की गई। इस बारे और जानकारी देते हुई प्राचार्या डॉ भानू सिकरवार ने बताया कि पोलोथिन का प्रयोग से जनमानस के साथ पशुओं को भी परेशानी होती है। हम सब लोगों को मिलकर इस अभियान का समर्थन करना होगा। जिससे भारत को पोलोथिन मुक्त बनाया जा सके।

संवाद:- दानिश उमरी