अन्य

आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगामय हुआ प्राचीन कैलाश मंदिर यमुना घाट


आगरा ।आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सरकारी भवनों के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी आकर्षक तौर पर सजाया जा रहा है। प्राचीन कैलाश मंदिर महंत चंद्रकांत गिरी ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर झंडा वितरण किया गया इससे मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है।

प्राचीन कैलाश मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। इन दिनों जब पूरे देश पर आजादी के अमृत महोत्सव का खुमार छाया हुआ है। ऐसे में प्राचीन कैलाश मंदिर को भी आजादी के रंग में रंगा जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महंत चंद्रकांत गिरी महंत विनोद गिरी महंत गौरव गिरी प्रीति बंसल राजेश मंगल डा मदन मोहन शर्मा राजीव बंसल अजय अग्रवाल राम कुमार गुप्ता आदि सैकड़ों भक्त गण उपस्थित थे