अन्य

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जुलाई माह में यात्री सुरक्षा के लिये किये गये उत्कृष्ट कार्य


जुलाई माह में 86 महिलाओ व बच्चों को परिजनों/एनजीओं/पुलिस तक पहुंचाया

संवाद।मो नज़ीर क़ादरी

अजमेर।उत्तर पश्चिम रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें जुलाई माह में 86 महिलाओं/बच्चों को परिजनों/एनजीओ/पुलिस तक पहुंचा कर सःकुशल सुपुर्द किया गया हैै।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे परिसर में विशेष अभियान चलाकर रेल सम्पत्ति, रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों की सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किये जा रहे है। इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्री मित्र बूथ का संचालन भी किया जा रहा है, जो जरूरतमंद यात्रियों को वांछित जानकारी उपलब्ध करा रहा है। जुलाई माह के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 15 यात्रियों कोे यात्री मित्र बूथ के माध्यम से सहायता प्रदान की गई, 01 यात्री को व्हील चेयर की सुविधा एवं 09 बीमार यात्रियों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की कड़ी में जुलाई माह में यात्री सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए त्वरित कार्यवाही कर 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गाड़ियों एवं रेल परिसर में यात्रियों के सामान छोड़े गये 75 मामलों में सामान को यात्रियों को सुपुर्द किया गया।

रेल अधिनियम के तहत् रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जुलाई माह के दौरान अभियान चलाकर रेल सम्पति अधिनियम के तहत कुल 11 मामले आरपी (यूपी) एक्ट के तहत दर्ज किये गये, जिनमें 06 मामले डिटैक्ट कर 14 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये है तथा बरामद सम्पत्ति का मूल्य रू. 31,250 है। इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 1880 मामले विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत दर्ज कर 968 व्यक्तियों को अभियोजित किया गया, जिनसे 2,71,555 रू0 जुर्माना राशि वसूल की गई।

साथ ही समयबद्धता अभियान के दौरान सवारी गाडियों में तैनात रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अनाधिकृत चैन पुलिंग के माह जुलाई 2022 के दौरान 314 मामले दर्ज कर 155 व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज कर 53,680 रू0 जुर्माना राषि वसूल की गई। साथ ही छत पर यात्रा करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर जुलाई 2022 के दौरान रेल अधिनियम की धारा 156 के अंतर्गत 38 मामलें दर्ज कर 5400 रूपये जुर्माना वसूला गया। माह जुलाई 2022 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर पश्चिम रेलवे में 537 अभियानों में वाणिज्य विभाग को सहायता प्रदान करते हुये 29341 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 15440640 जुर्माना वसूल किया गया।

रेलवे स्टेशनों एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिये रेल सुरक्षा बल द्वारा निरन्तर विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें रेलवे परिक्षेत्र में होने वाली गैर-कानूनी घटनाओं में निरन्तर कमी आ रही है।