अन्य

UP में 3243 लेखपाल भर्ती का रास्‍ता साफ, योगी कैबिनेट की नई सेवा नियमावली को मंजूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कैबिनेट ने एक फैसला किया है जिसमें लेखपाल सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी गई है. अब बचे हुए रिक्‍त 3243 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा चतुर्थ संशोधन नियमावली 2022 को मंजूरी दे दी गई है. अब लेखपाल पदों की भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के स्थान पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है.

अभी तक मूल पद 26,337 पदों में लेखपाल के रिक्त 4500 पदों का विलय कर दिया गया है और अब यह संख्या 30837 हो गई है. अप्रैल 2022 में लेखपाल के कुल 11,328 पद खाली थे. मौजूदा समय में 8,085 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और शेष बचे हुए 3243 पदों पर भर्ती का रास्ता जल्दी साफ हो जाएगा.