अन्य

बुलंद दरवाज़े के अंदर बनी शाही मस्जिद के गुम्बद का गिरा पत्थर बड़ा हादसा टला

आगरा। फतेहपुर सीकरी शाही स्मारक का गुंबद हुआ छतिग्रस्त जिन इमारतों को मुगल बादशाह अकबर ने बड़े ही शानो शौकत से बनाया एएसआई विभाग कर रहा इमारतों की अनदेखी ASI विभाग की अनदेखी का दंश झेल रही फतेहपुर सीकरी स्मारक बुलंद दरवाजा परिसर के अंदर बनी शाही जमा मस्जिद का पूर्व में भी कई बार पत्थर गिर चुके हैं। बुलंद दरवाजा परिसर में स्थित शाही मस्जिद के मीनारों के गुंबद रखरखाव की कमी के कारण अचानक भरभरा करके गिर पड़ा गुंबद से गिरने वाले पत्थर काफी भारी भरकम है।शाही मस्जिद के गेट की हाइट लगभग 80 फीट बताई जाती है। मलवा छत पर गिरने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल किसी भी पर्यटक के चोटिल होने की सूचना नहीं है। अपनी लापरवाही को छिपाते हुए एएसआई लीपा पोती कर रहा है।

संवाद:- अब्दुल क़दीर