अन्य

रामलीला महोत्सव में शामिल हो सकते हैं सीएम कमेटी ने दिया आमंत्रण

आगरा। उत्तर भारत के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव को सफल बनाने कमेटी के पदाधिकारी रात दिन जुटे हुए हैं। समय नज़दीक आने से सभी कार्य निबटाने में लगे हैं। इस बार इस आयोजन को चार चांद लगाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा के प्रसिद्ध श्रीराम लीला महोत्सव का आमंत्रण उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के साथ श्रीराम लीला कमेटी आगरा के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल के द्वारा दिया गया है। साथ रामलीला के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।निमंत्रण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने महोत्सव में आने का आश्वासन दिया है।

संवाद :- दानिश उमरी