अन्य

नौका विहार करते हुए हुई यमुना आरती

संवाद। रहबर मुईन

प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना आरती में दिखा अलौकिक दृश्य

आगरा. विगत कई वर्षों से प्राचीन कैलाश मंदिर के यमुना घाट पर मां यमुना आरती के दौरान अलौकिक छटा नजर आई। मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मां यमुना की भव्य आरती कराई। हर सोमवार को यमुना घाट पर होने वाली आरती इसवार नौका विहार करते हुए कल कल करती हुई मां यमुना मैया के बीच धार में भक्तों के द्वारा की गई। इस मौके पर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष यमुना साधक डॉक्टर मदन मोहन शर्मा ने आरती करने वाले सभी मुख्य अतिथियों और यमुना साधकों का फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। यमुना आरती के मुख्य यजमान भाजपा नेता संतोष गहलोत समाजसेवी नितेश शर्मा पंकज गुप्ता हरीश सिंह आदि ने मां यमुना की जय जयकार करते हुए आरती की। इस मौके पर सभी यमुना साधकों को मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने मां यमुना के शुद्धिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीमती राजवती गहलोत श्रीमती राजेश कुमारी गहलोत अंकुर वर्मा सहित बड़ी संख्या में यमुना साधक और भक्तगण मौजूद रहे।