अन्य

बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा अनावरण में शामिल हुए भाजपा नेता

संवाद। नूरुल इस्लाम

कासगंज। पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अतरोली में स्थापित की गई प्रतिमा के अनावरण में कासगंज के भाजपा नेता भी शामिल हुए हैं। भाजपा नेताओं ने बाबूजी की प्रतिमा के साथ ही वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। कासगंज से प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री नीरज शर्मा,जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप,जिलामंत्री रामनिवास राजपूत, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला मंत्री केपी सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता, डीएस लोधी जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना समेत अन्य शामिल हैं।