अन्य

धूमधाम से मनाई रत्न मुनि महाराज की 230 वीं जयंती

आगरा। (डीवीएनए) गुरुदेव रत्न मुनी महाराज की 230 जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा जितना जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार संरक्षक गजेंद्र शर्मा अध्यक्ष रामनाथ गौतम रंजीत शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से गुरुदेव के चित्र पर दीप पूजन पर माल्यार्पण कर किया गया।

अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ अनिल वशिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष जैन प्रबंधक सुरेश जैन ने माला पटका पहना कर किया छात्रा अर्चना ने नवकार महामंत्र व सानिया ने गुरुदेव की जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गणेश वंदना की। इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसमें घूमर, बम बम भोले मस्ती में ,डोले राधा कृष्ण महाराज ,देश रंगीला रंगीला के साथ पुलवामा अटैक पर लघु नाटिका वंशिका काजल कृतिका संजय शिवम प्रिंस इब्राहिम आदि ने भाग लिया।

इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक शर्मा ने गुरुदेव को महान आत्मा बताते हुए कहा कि यह धरती इन्हीं महापुरुषों के कारण महान व धन्य हो गई है हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन राजवीर सिंह दुष्यंत शर्मा राहुल चतुर्वेदी हेमंत प्रजापति राजेश सैनी अरविंद वर्मा विकास माहेर बंसल ,संजीव सक्सेना नवीन वशिष्ठ संतोष लवानिया अजय जैन राम मोहन शर्मा सुरेश जैन सपना शर्मा श्रद्धा शर्मा शैफाली जैन अनुराधा शर्मा वंदना मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। संचालन प्रहलाद शर्मा ने किया।

संवाद:- दानिश उमरी