राजनीति

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीख का एलान कर लिया है। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। जबकि 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
गौरतलब हो कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए विस्तृत चर्चा हुई। जहां पर अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यसमिति ने अंतिम मुहर लगा दी है।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं।