अन्य

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन


आगरा। बीएसपी से 5 बार के विधायक और तीन बार उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय (65 वर्ष) का देर रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
रामवीर उपाध्यक्ष मूल रूप से मुरसान क्षेत्र गांव बामोली के रहने वाले थे। वर्ष 1996 में पहली बार हाथरस सीट से विधायक बने।उसके बाद बीएसपी सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री बने परिवहन और ऊर्जा जैसे विभाग संभाले। साल 2022 में सादाबाद से बीजीपी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा जिसमें उपाध्यक्ष की हार हुई।