अन्य

कुलसचिव ने पालीवाल परिसर में बड़े बृहद रूप में सफाई अभियान चलाया

संवाद , दानिश उमरी


आगरा ,डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विनोद कुमार व परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओम प्रकाश ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रमुख घटक शिक्षकों व कर्मचारियों का आवाहन किया की 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक विश्वविद्यालय परिसर पूर्णतया साफ सुथरा नजर आए इसके लिए उन्होंने अभियान चलाकर इस कार्य में जुटने को पूरे विश्वविद्यालय परिवार से आग्रह किया ,कुलसचिव डॉ विनोद कुमार खंदारी परिसर पर सुबह टहलते समय पर विशेष ध्यान देते हैं, इसके लिए विश्वविद्यालय अभियंता को प्रतिदिन सुबह बुलाकर दिशा निर्देश देते हैं आज इसी क्रम में पालीवाल परिसर में बड़े बृहद रूप में सफाई अभियान चलाया गया,
जिसमें कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी अरविंद गुप्ता डॉ राजीव वर्मा सुखपाल तोमर धनेश द्विवेदी एसपी सरीन अनिल श्रीवास्तव अनिल कुमार राजेंद्र कुमार विष्णु संजय बबलू मुन्नीलाल सियाराम शुभम यादव निखिल शर्मा डॉक्टर बी डी शुक्ला शेखर बाल्मीकि मीना गुड्डी एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कुलसचिव ने समस्त कर्मचारियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था अपने पास से की जिसमें आगरा की प्रसिद्ध बेड़ई और जलेबी कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ कार्य किया, कुलसचिव डॉ विनोद कुमार ने सहायक कुलसचिव अनूप केशरवानी व पवन कुमार को सफाई पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।