अन्य

पदम श्री विजय कुमार चोपड़ा ने  किया मुस्तफा सैलून का उद्घाटन

संवाद , मज़हर आलम
एक छत के नीचे महिलाओं को मिलेगा सभी तरह की सहुलतें : आबिद सलमानी
जालंधर: पंजाब केसरी ग्रुप के चीफ एडिटर पदम श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने गुलाब देवी रोड नियर बलटन पार्क स्थित “मुस्तफा सैलून हेयर एंड ब्यूटी अकैडमी” का आज रिबन काटकर उद्घाटन किया।
वहीं इस अवसर पर पदम श्री विजय कुमार चोपड़ा का ऑल पंजाब जमात ए सलमानी ट्रस्ट के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी, चंदन गरेवाल, नासिर सलमानी व अन्यों ने स्वागत किया।
श्री विजय कुमार चोपड़ा ने कहा के आज के दौर में हर कोई खूबसूरत दिखने की चाहत रखता है। लोगों की इसी चाहत को पूरा करने के लिए इस एरिया में महिलाओं के लिए मुस्तफा हेयर सैलून खोला गया है। जिसके लिए सैलून मालिक मुबारकबाद के पात्र हैं।
 सैलून के डायरेक्टर मो. मुस्तफा सलमानी ने बताया कि सैलून में विभिन्न ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स के जरिए मेकअप किया जाएगा। इसके अलावा यहां हाई डेफिनेशन मेकअप, हेयर स्पा,रिबोंन्डिंग, स्मूथिंग,ब्लीच,  रिजुविनेशन फेशियल, नेलआर्ट, अत्याधुनिक हेयरस्टाइल, हेयर एण्ड स्किन ट्रीटमेंट, कलरिंग आदि सुविधाएं लोगों के लिए उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।
ऑल पंजाब जमात ए सलमानी के पंजाब प्रधान आबिद हसन सलमानी ने सैलून के एमडी मुस्तफा सलमानी को मुबारकबाद दी और कहा कि इस तरह के सैलून की इस क्षेत्र में काफी आवस्यकता थी। जहां एक छत के नीचे महिलाओं के लिए सभी तरह की सहुलियत मौजूद हों।
ईस अवसर पर श्री विजय कुमार चोपड़ा जी को जादूगर प्रमोद अरोड़ा ने मनमोहक जादू के अद्भुत करतब दिखाए।
इस अवसर पर अकाली नेता चंदन ग्रेवाल, ऑल पंजाब जमात ए सलमानी के प्रधान आबिद हसन सलमानी, कौंसलर जगदीश समराय, मैंनोरटी कमिशन मैमबर नासिर सलमानी, अमरजीत सिंह कोहली, गयूर सलमानी, गुल नवाज सलमानी, शाहनवाज सलमानी, नसीम सलमानी इरफान सलमानी साबरी, सलमान सलमानी, जाकिर सलमानी व अन्य उपस्थित थे।