अन्य

जनक महल को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर रात दिन चल रहा है काम

160 फुट चौड़ा व 110 फुट ऊंचा होगा जनक महल

मंच को आकर्षक बनाने के लिए दिन- रात चल रहा है काम

संवाद:-दानिश उमरी

आगरा। भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए जनक जनक महल की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रहीं हैं। नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज़ पर बन रहे। जनक महल को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जल्द से जल्द काम पूरा करने की लिए मंच के कलाकार दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जनक महल पर कपड़ा चढ़ाने के बाद सजावट का कार्य भी प्रारम्भ होना है। जिसके लिए आकर्षण डिज़ाइन तैयार किये जा रहे हैं। समूचे दयालबाग क्षेत्र में भव्य स्वागत द्वारा बनाये जा रहे हैं। जहां से प्रभु श्रीराम की बारात गुज़रते हुए जानकी महल के लिए प्रस्थान करेंगी।

कलकत्ता के कारीगर बना रहे हैं जनक महल

जानकी महल को बनाने की ज़िम्मेदारी इस बार कमेटी द्वारा कलकत्ता के कारीगरों को दी है जो दिनरात एक कर  मंच को उसका वास्तविक रूप देने में जुटे हैं। करीब 65 कारीगर मिलकर 160 फुट चौड़े व 110 फुट ऊँचे मंच को बनाने में जुटे हैं। जैसे- जैसे राम बरात का समय करीब आ रहा है। कारीगरों का हौसला औऱ बढ़ता जा रहा है।

मंच पर बैठक सकते हैं 1500 लोग

जनक महल में कुल 1500 लोगों के बैठने का इंतज़ाम किया गया है। सभी के बैठने के लिए आकर्षण सोफे व कुर्सियां लगाई गईं हैं। जिससे आवन्तुकों को कार्यक्रम देखने में किसी तरह की असुविधा न हो सके।

गमले और फव्वारे बढ़ाएंगे मंच की शोभा

जनक महल की शोभा को चार चांद लगाने के लिए मंच की सजावट में तरह- तरह के 1000 से 1200 पेड़ों को गमले के साथ लगाया जाएगा। जो प्रकृति को बढ़ाना के संदेश देंगे इसके अलावा आकर्षक फव्वारे भी मंच पर लगाने की व्यवस्था की गई है। जो इस सजावट को अलग स्थान दिलाने का कार्य करेंगे।

छायाकार:- मतीन खान