अन्य

आज शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकलेगी श्रीराम बरात जानिए क्या रहेगा ख़ास

संवाद :- दानिश उमरी

आगरा। आज सुबह से ही इन्द्रदेवता मेहरबान नज़र आ रहे हैं। शाम को प्रभु श्रीराम माता सीता को बिहाने के लिए अपनी बरात लेकर निकलेंगे। राम बरात की तैयारियों को मिथिलावासी प्रभु श्रीराम के स्वागत करने का इन्तज़ार कर रहे हैं। ताजनगरी की ऐतिहासिक 142 वीं श्रीराम बरात आज शाम मिथिला नगरी के लिए रवाना हो रही है। जिसके लिए ज़िला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अपनी पूरी मुश्तैदी के साथ राम बरात की व्यवस्था में लगा हुआ है।

श्रीराम बरात में शामिल होंगी 120 झाकियां

प्रभु श्रीराम की बरात में 120 झाकियां शामिल होंगी। सभी झाकियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहेंगी। सुरक्षा के मद्देनज़र झांकियों को 12 के क्रम में रखकर सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 142 वीं राम बरात निकाली जाएगी। जिसमें सभी देवी देवताओं की झांकियों शामिल होंगी।

यहाँ से गुज़रेगी श्रीराम बरात

प्रभु श्रीराम की बरात आज शाम चन्नमल को बारह दरी से प्रारंभ होकर इन मार्गों से निकलेगी रामबारात
जिसमें ,रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया आजम खां, छिली ईंट रोड, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होकर रावतपाड़ा पर पहुंचकर समाप्त होगी।

यहां रहेंगी शराब की दुकानें बंद

प्रभु श्रीराम की बरात के गुजरने वाले मार्गों की समस्त शराब की दुकानें बंद रहेगीं जिसके लिए जिलाधिकारी नवनीत चहल ने आदेश जारी कर दिया है। देसी – विदेशी शराब,भांग,सभी बन्द रहेंगी।

कल से शुरू होंगे जनक महल के कार्यक्रम

श्री राम बरात के बाद गुरुवार की शाम दयालबाग में बने जनक महल में कार्यक्रम शुरू होंगे जो तीन दिन तक जारी रहेगी। राम बरात के स्वागत के लिए जनक महल पुती तरह तैयार होने वाला है। लगातार होने वाली बारिश से कुछ व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं। जिसको सुधारने के लिए आयोजक पूरी मेहनत कर रहे है।

छायाकार:- मतीन खान