अजमेर । दरगाह कमेटी द्वारा संचालित ख्वाजा मॉडल स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा अर्पणा को ऑल इडिया सक्षम पेंटिग प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय विजेता घोषित किया गया है। भारत सरकार के पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मंत्रालय के अधीन पीसीआरए पैट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अर्पणा द्वारा सेव एनर्जी शीर्षक की पेंटिग बनाई गई थी। पेंटिग में धरती पर बढ़ते प्रदूषण के नुकसान को बताया गया था। एसोसिएशन द्वारा चार हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया गया। अर्पणा की उपलब्धि एवं विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्राचार्य राजीव अरोड़ा द्वारा अभिनंदन किया गया। अर्पणा के मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु दीपा माथुर और ऐतजात खान का भी आभार भेंट किया गया।
ख्वाजा मॉडल स्कूल की छात्रा बनी राज्यस्तरीय विजेता
September 22, 20220

Video Player
00:00
00:00
Video Player
00:00
00:00
Related Articles
June 10, 20220
मुख्यमंत्री धामी ने आवास परिसर में लीची सहित अन्य फलदार पेड़ों का किया अवलोकन
फलदार पेड़ लगाने के लिए जनजागरूकता की भी बताई जरूरत
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित लीची के पेड़ों से लीची तोड़ने की व्यवस्था का अवलोकन किय
Read More
September 26, 20220
शारदीय नवरात्र-द्वितीय ब्रह्मचारिणी
लखनऊ। नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के पूजन का विधान है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप माता शैलपुत्री की पूजा हुई। मंगलवार को देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना होग
Read More
April 11, 20220
मिशन शक्ति 4.0 के तहत अप्रैल से जून तक आयोजित होंगी विविध गतिविधियाँ
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर होगा फ़ोकसब्लाक स्तर पर स्वावलम्बन कैम्प आयोजित कर पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ
सीफार संस्था के सहयोग से राज्यस्तरीय व मंडलस्तरीय ‘जागरूक’ मीडिया वर्कशॉप क
Read More