व्यापार

उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की आवश्यकता :-बाबा रामदेव

ग्लोबोइल सम्मेलन में शिरकत करने ताजनगरी पहुंचे बाबा रामदेव

देश के प्रधानमंत्री 2024 फिर होंगे नरेंद मोदी :-बाबा रामदेव

संवाद:- दानिश उमरी

आगरा। खाद्य तेल और कृषि व्यापार के प्रमुख चार दिवसीय सम्मेलन ग्लोबोइल इंडिया ताजनगरी के होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है।  गुरुवार को पतांजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने सम्मेलन शिरकत की और पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि उद्यमशीलता को बढ़ावा देना चाहिए हमने देखा है कि अपने देश में विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी वस्तुओं की आलोचना अधिक की जाती है। हमें उद्ध्यमशीलता को बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। पतांजलि ने अब तक 5 लाख लोगों को रोज़गार दिया है। जो भी व्यापारी अपने व्यापार के माध्यम से जो भी लाभ अर्जित करता है। उसे देशहित में लगाना चाहिए।

ब्रांड का मतलब है विश्वास औऱ पतांजलि एक विश्वास है। आप अच्छी नियम से देश मे जो भी व्यापार शुरु करेंगे देश के लोग उसके साथ खड़े रहेंगे। हमारे देश मे हमदर्द भी फर्मेंसी है यहीं हिमालया भी एक फार्मेसी हैं। इसमें किसी भी धर्म की बात नहीं हम दर्द के साथ भी लोग खड़े हैं कोई ये नहीं कहता कि ये मुस्लिम भाई की है या पतांजलि सनातन धर्म की है अब कोई भी अच्छा काम आप करेंगे लोग आपके साथ खड़े होंगे।

ताजमहल में भगवा वस्त्र के प्रवेश पर बोले रामदेव

ग्लोबोइल सम्मेलन में पत्रवार्ता में जब बाबा रामदेव से तजमहक में भगवा वस्त्र के प्रवेश पर रोक के बारे प्रश्न किया गया तब बाबा ने कहा कि भगवा वस्त्र पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा वो बात कुछ औऱ होगी। कम से कम योगीराज में तो ऐसा नहीं होगा। बात कुछ औऱ होगी।

मज़बूत विपक्ष हैं अखिलेश यादव

जब बाबा रामदेव से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत विपक्ष बताया उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों ही मजबूत होने चाहिए। जोकि वर्तमान में हैं अखिलेश यादव एक मजबूत विपक्ष हैं।

राहुल गांधी के लिए क्या बोले बाबा रामदेव


जब बाबा रामदेव से कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में सवाल किया गया तो वो बोले वो मेरे राशि के ज़रूर हैं लेकिन में राहुल गांधी नहीं हूं।

रूस औऱ यूक्रेन के युद्घ पर ये कही बड़ी बात

लंबे समय से चल रहे यूक्रेन औऱ रूस के बीच युद्ध को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी जी जो कहते हैं। कि युद्ध कभी समाधान नहीं है। उनको समाधान का दूसरा रास्ता तलाश करना चाहिए।

पाकिस्तान के लिए क्या बोले बाबा रामदेव

यूक्रेन औऱ रूस के परमाणु गिराने के सवाल पर  उन्होंने कहा कि वो रूस कहता होगा परमाणु गिराने के लिए लेकिन ऐसा होगा नहीं पाकिस्तान तो रोज़ परमाणु गिराने के धमकी देता है लेकिन कोई भी देश किसी भी देश पर परमाणु नहीं गिरा सकता।

मोदी होंगे 2024 में भी प्रधानमंत्री

जब बाबा रामदेव से आगामी 2024 के चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 2024 में भी मोदी ही होंगे हमारे देश के प्रधानमंत्री ।