राजनीति

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत डॉ हर्षवर्धन ने जरूरतमंद महिलाओं को बर्तन बाटें

संवाद , सादिक जलाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी

नई दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के उपलक्ष में आज कमला नगर आर्य समाज मंदिर में आज जरूरतमंद महिलाओं को बर्तन वितरित किए गए इस दौरान भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ हर्षवर्धन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे और जरूरतमंद महिलाओं को बर्तन वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन कमला नगर के पूर्व निगम पार्षद जोगीराम जैन द्वारा किया गया इस दौरान डॉ हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भी अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइव स्क्रीन पर सुना, इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य दयानद जी, चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष विकेश सेठी, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व स्थाई समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व निगम पार्षद जोगीराम जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता इमतियाज अहमद, कमला नगर मंडल के अध्यक्ष सरिल अग्रवाल सहित जिले के अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वहीं इस अवसर पर सांसद डॉ हर्षवर्धन ने आज स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की और सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से बताईं गईं बातों को अनुसरण करने का आहवान किया,