अन्य

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में 19 शव बरामद 10 से अधिक घायल

कानपुर ,कानपुर के घाटमपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। गांव वालों की मदद से पुलिस रेस्क्यू में जुटी है।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के फतेहपुर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 40 लोग सवार थे।
एस पी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोर्था गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि ये सभी उन्नाव जिले के चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। दर्शन कर वापस अपने गांव कोरथा लौट रहे थे। वापस लौटते समय घाटमपुर के साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक तालाब में इनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी के अनुसार, कोरथा के रहने वाले राजू अपने बच्चे का मुंडन कराने रिश्तेदारों संग चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। पिता ही ट्रैक्टर चला रहा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीन चार जो लोग कूद गए, वो ही बचे हैं। बाकी लोग दबे हुए हैं। हादसे में माता-पिता और जिस बच्चे का मुंडन था, उनकी भी मौत हो गई है।


मृतकों के नाम
1- मिथलेश पति रामसजीवन (50)
2- केशकली पति देशराज (35)

3-किरन पिता शिवनारायण (15)

4- पारुल पिता रामाधर (4)

5- अंजली पुत्री रामसजीवन (10 )

6 रामजानकी पुत्र.छिद्दू

7- मनीषा पुत्री रामदुलारे ( 13 )

8- लीलावती पति रामदुलारे

9- गुड़िया पति संजय

10- तारा देवी पति टिल्लू

11- अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह

12- सान्वी पिता कल्लू

13-शिवम पिता कल्ल

14- उमा देवी पत्नी ब्रजलाल

15-रोहित पुत्र रामदुलारे

16- सुनीता पुत्री मनोहर (14)

17- शिवानी पुत्री स्व रामखिलावन (10)

18- रागनी पति रामशंकर ( 45)

19 – राजू

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
साभार ,दैनिक भास्कर