अन्य

देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि भी है। इसका प्रमाण वीरचंद्र सिंह गढ़वाली जैसे महानायक है: धामी

देहरादून, । पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि भी है। इसका प्रमाण वीरचंद्र सिंह गढ़वाली जैसे महानायक है जिन्हें सदियों तक उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के लिए याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जिन महापुरुषों ने अंग्रेजों को भी अपनी क्षमता का कायल बना लिया था हम आज ऐसे ही महानायक चंद्र सिंह गढ़वाली को याद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे साहस एवं वीरता की प्रतिमूर्ति एवं महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की शौर्य गाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी।