राजनीति

राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला के आकस्मिक निधन पर रालोद नेताओं ने महानगर स्थित उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों का दुख साझा किया। इसके अतिरिक्त प्रदेश मुख्यालय पर शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करें।
प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, डाॅ0 सुरेश यादव, रजनीकांत मिश्रा, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिडडी, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेतन मालिक, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील दोहरे, खेल प्रकोष्ठ के दीपक तोमर प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश शास्त्री, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना मनोज सिंह चौहान, बी0एल0 प्रेमी, चन्द्रकांत अवस्थी, वीरेन्द्र तोमर आदि नेताओं ने श्रद्वासुमन अर्पित किये।