अन्य

सम्राट अशोक विजयदशमी पर्व की तैयारियों पर चर्चा

संवाद , दानिश उमरी

आगरा। अशोक विजय दशमी समारोह समिति की एक बैठक बिजलीघर स्थित तथागत गेस्ट हाउस आयोजित की गई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने सबसे पहले गौतम बुद्ध व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बौद्ध धम्म के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उसके बार आगामी 5 अक्टूबर को मनाए जाने वाले सम्राट अशोक धम्म विजयदशमी महापर्व की तैयारियों पर चर्चा कर पदाधिकारियों में जिम्मेदारियां बांटी गई।

बैठक में समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय एड ने कहा कि 5 अक्टूबर को महान सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6 बजे बुद्ध पूजा वंदना तथा देशना से की जाएगी। धम्म गोष्ठी होगी। सम्राट अशोक भगवान बुद्ध व बाबा साहब पर फिरोजाबाद की प्रसिद्ध गायकार अर्चना सिंह द्वारा गायनों की प्रस्तुति और आगरा की शोभा जैन द्वारा बेटी बचाओ पर एक सुन्दर नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का मंचन भी किया जाएगा।

धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के समय भीषण नरसंहार को देखकर भविष्य में युद्ध न करने का प्रण लिया और बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की। तभी से भारत में सम्राट अशोक धम्म विजयदशमी पर्व मनाया जाता रहा है। इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए बाबा साहब ने भी अपने आखिरी समय में विजयदशमी के दिन ही महाराष्ट्र के नागपुर में अपने 10 लाख अनुयायियों के साथ 14 अक्टूबर 1956 को बौद्ध धम्म की दीक्षा लेते हुए भारत में समाप्त हो चुके बौद्ध धर्म को पुनर्जीवित करने का काम किया था।

मंत्री चौ. रामगोपाल ने बताया कि कार्यक्रम में सपरिवार और इष्टमित्रों के साथ बुद्ध विहार पर आकर धम्म लाभ लेना चाहिए जिससे कार्यक्रम को भव्य और अन्दर बनाया जा सके।करतार सिंह भारतीय एड, सुनील कुमार चित्तौड़, भारतेंदु अरुण, चौ. रामगोपाल, धर्मेंद्र सोनी, डीसी सोनी, दिनेश भारत, मनोज कुमार कैमकर, राकेश राज, राकेश भास्कर, वीरेंद्र कुमार, आशीष प्रिंस आदि मौजूद रहे।