अन्य

राष्ट्रीय खेलों की योगासन स्पर्धा को पतंजलि के छात्र-छात्राएं रवाना

हरिद्वार। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों की योगासन स्पर्धा को पतंजलि के चयनित छात्र छात्राओं को समारोह पूर्वक रवाना किया गया।
अहमदाबाद में हो रही यह प्रतियोगिता 29 सितंबर से प्रारंभ हुई थी जो 12 अक्टूबर तक चलेगी। योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम में पतंजलि विश्वविद्यालय से 6 छात्र और 6 छात्राओं का चयन किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव और कुलसचिव डॉ. प्रवीण पुनिया ने आशीर्वाद प्रदान कर छात्र-छात्राओं को अहमदाबाद के लिए रवाना किया।
प्रतिभागियों को विदा करते हुए योग प्रशिक्षिका बहन आरती पाल ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि स्वामी रामदेव व पतंजलि के प्रयासों से ही योगासन राष्ट्रीय खेलों का अंग बना है।उन्होंने कहा आप सभी स्वामी जी व आचार्य जी के आशीर्वाद को मन में रखकर अपना सर्वश्रेष्ठ दीजिए, आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
इस अवसर पर सहायक-कुलसचिव डॉ. निर्विकार ,योग विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह, खेल अधिकारी कपिल शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों अरविंद सिंह रावत (पूर्व छात्र), अजय वर्मा (पूर्व छात्र), मोहित पाल (एम.एस.सी. प्रथम वर्ष), अनुराग आर्य (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष), तुषार अत्रि (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष), दुर्गेश (बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष), आकांक्षा (पूर्व छात्रा), कृतिका शर्मा (पूर्व छात्रा), आकृति (पूर्व छात्रा), गायत्री (पूर्व छात्रा), शहनाजी (बी.ए. तृतीय वर्ष) तथा प्राची (बी.ए. तृतीय वर्ष) को शुभकामनाएं दीं।
साभार , हिदुस्थान समाचार