राजनीति

आलोक दीक्षित बने प्रसपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव

व्यापार सभा को मजबूत करेंगे : आलोक दीक्षित

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के वरिष्ठ नेता एवं व्यापारियों के हितों के लिये सदैव क्रियाशील रहने वाले आलोक दीक्षित को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की संतुति पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। नव मनोनीत प्रदेश महासचिव व्यापार सभा आलोक दीक्षित ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जो जिम्मेदारी मुझे प्रदान की है उसका प्रसपा एवं व्यापारियों के हितों में तन मन धन से पालन करूंगा।
आलोक दीक्षित के मनोनयन पर प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, क़ामिल कुरैशी, राजीव यादव, राहुल गुप्ता, अजेन्द्र गौर, देवेश पचौरी, सर्वेश जोशी, अब्दुल अंसारी, अनिल दिवाकर, अर्चना कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।