राजनीति

सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

नई दिल्ली, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर पहुंच गई हैं। वोह 6 अक्टूबर को वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
ये जानकरी कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से दी गई है। जयराम रमेश ने दावा किया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी।
जयराम रमेश ने बताया कि 4 और 5 अक्टूबर को यात्रा को रोका गया है क्योंकि उस दिन दशहरा है। 6 अक्टूबर को इस यात्रा को फिर से प्रारंभ किया जाएगा। अगर सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होती हैं तो काफी लंबे समय के बाद ऐसा पहला मौका होगा जब वह सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहती हैं।