अन्य

उत्तराखंड भाजपा नेसभी मोर्चा के प्रभारी किए नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन के 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित कर दिये हैं।
मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार पार्टी के मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैं।
पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट को युवा मोर्चा, कुलदीप कुमार को महिला मोर्चा,प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी को किसान मोर्चा,राजेन्द्र बिष्ट को अनुसूचित जाति मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली को अल्पसंख्यक मोर्चा, नीरू देवी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को ओबीसी मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।