अन्य

ताकि अविरल बहती रहे धर्म और ज्ञान की गंगा-यमुना

सामाजिक संस्था बीएम ऊषा फाउंडेशन ने श्री हरे राम हरे कृष्ण परिवार ट्रस्ट को दिया 51 हजार रुपए का सहयोग

संत अरविंद जी महाराज ने युवा समाजसेवी-राजा जनक आलोक अग्रवाल को बनाया श्री हरे राम हरे कृष्ण परिवार ट्रस्ट का ट्रस्टी

संवाद, दानिश उमरी

आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव जनकपुरी के आयोजन में इस बार राजा जनक की गरिमामयी भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी-उद्यमी और बीएम ग्रुप के चेयरमैन आलोक अग्रवाल को राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत श्री अरविंद जी महाराज ने श्री हरे राम हरे कृष्ण परिवार ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया है।

शनिवार को दयालबाग स्थित बालाजी धाम आश्रम में अरविंद महाराज ने आलोक अग्रवाल को आशीर्वाद स्वरुप बालाजी महाराज का छायाचित्र भेंट किया तो आलोक अग्रवाल ने अपनी सामाजिक संस्था बीएम ऊषा फाउंडेशन की ओर से संत अरविंद जी महाराज की छत्रछाया में संचालित श्री हरे राम हरे कृष्ण परिवार ट्रस्ट को सनातन धर्म की सतत गंगा-यमुना प्रवाहित करने के लिए 51 हजार रुपए की राशि का चेक अर्थ सहयोग के रूप में प्रदान किया।


उल्लेखनीय है कि श्री हरे राम हरे कृष्ण परिवार ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से दयालबाग में यमुना तट पर सुरम्य वातावरण में बालाजी धाम आश्रम और एक गौशाला के साथ साथ प्रभु की विभिन्न कथाओं, सत्संगों और धार्मिक उत्सवों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आलोक अग्रवाल के साथ श्री अग्रवाल संगठन दयालबाग के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले, श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के महामंत्री राजीव जैसवाल, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल और मीडिया समन्वयक कुमार ललित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।