अन्य

कासगंज में बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

 संवाद , नूरुल इस्लाम

अरबी लिबास में ऊंट घोड़े पर सवार लोगों का जगह-जगह किया गया इस्तकबाल

कासगंज – कासगंज शहर में पुरानी ईदगाह मदीना मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुरू होकर तहसील रोड जमा मस्जिद सोरों गेट चामुंडा बड्डू नगर ठंडी सड़क धान मिल रोड पर वापस बिलराम गेट पर जाकर ईदगाह चकय्या पर समाप्त हुआ जिसमें इमाम नूरूल हसन साहब ने बयान पेश किए इस मौके पर कारी मुहिब्बे अली, मौलाना मुशाहिद ,मास्टर अफसर हुसैन, चंदा भाई, सलीम भाई, जावेद अंसारी, शाहनवाज हुसैन, राशिद हुसैन, आफाक अहमद, फैजान, नकी अहमद ,रईस अहमद खान ,चमन बाबू आदि लोग मौजूद रहे।

कस्बा बिलराम में ऊँट व घोड़ों पर सवारों का जगह जगह लोगो ने किया इस्तकबाल जुलूस का आगाज दरगाह मखदूम सलाउद्दीन चिश्ती से हुआ इस दौरान अंजुमन गुलामाने रसूल इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अली कुरेशी,हसनैन अहमद कुरेशी ,मुस्ताक अहमद, मोहिउद्दीन सैफी ,आसिफ अली खान ,चौधरी अजमत खान, चौधरी अयान खान, नसीम खान ,नईम खान, सैयद मुस्तफा हुसैन, हाफिज कारी सोहेल अख्तर ,हाफिज कारी अकबर अली, हाफिज इमरान, हाफिज दानिश,हाफिज जाकिर नबी, हाफिज फैजान ,हाफिज ओवैस मौजूद रहे।