अन्य

टूरिस्ट गाइड्स फ़ैडेरेशन ऑफ इंडिया (टी. जी. एफ़. आई.) के राष्ट्रीय महासचिव बने शकील चौहान

खजुराहो, टूरिस्ट गाइड्स फ़ैडेरेशन ऑफ इंडिया का 23वाँ राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन 5 से 7 अक्तूबर 2022 को खजुराहो (म. प्र.) के पंचतारा होटल क्लार्क खजुराहो में सम्पन्न हुआ।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत से लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


अधिवेशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक विवेक श्रोत्रिय, छतरपुर ज़िलाधिकारी संदीप जी. आर., सहायक निदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार अमित गुप्ता व फ़ैडेरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया,
अधिवेशन में सर्प्रथम स्थानीय लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दे कर सभागार में मौजूद सभी का मन मोह लिया।
इस के बाद अतिथियों द्वारा पर्यटन के विकास व पर्यटन में नई संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए गए , अधिवेशन के अंत में में टी. जी. एफ़. आई. के द्विवार्षिक चुनाव भी सम्पन्न हुए।

shakeel c

चुनाव में जयपुर के नरेंद्र सिंह राठौर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा के शकील चौहान निर्विरोध राष्ट्रीय महासचिव चुने गए।
संपूर्ण भारत से आए समस्त गाइड प्रतिनिधियों ने निर्विरोध नव निर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत किया और इनके नेतृत्व में आस्था जताई।


अधिवेशन में एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसियेशन आगरा के अध्यक्ष शमसुद्दीन ख़ान को पर्यटन क्षेत्र में उनके योगदान व उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि आगरा से शम्सुददीन ख़ान व शकील चौहान के नेतृत्व में एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसियेशन का एक दल खजुराहो अधिवेशन में भाग लेकर आज ही वापस आया है।