अन्य

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अब तक कहाँ से गुज़रा कब तक पहुँचेगा सैफई जानने के लिए वीडियो क्लिक करें

संवाद:- अज़हर उमरी

लख़नऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता से सैफई लाया है रहा है। उनके पार्थिव शरीर के साथ शिवपाल यादव, अखिलेश यादव, साथ चल रहे हैं।

उनका काफ़िला मथुरा से गुज़र चुका है। सैफई में उनके आवास से 500 मीटर दूर मैदान में होगा अंतिम संस्कार कार्यकर्ता अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं। मैदान में मिट्टी डाली जा रही है। सपा के सभी नेताओं का सैफई में जमा होने शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम विदा देने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औऱ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल होंगे।