अन्य

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर हज़ारों के भीड़ के साथ अंत्येष्ठिस्थल रवाना अंतिम दर्शन के बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार देखिये वीडियो

अंतिम दर्शन के बाद दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

सैफई। लोकप्रिय नेता धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अन्तिम संस्कार के लिए रवाना हो चुका है। सैफई उनके निजी निवास से अंतिम संस्कार 500 मीटर से दूर एक बड़े मैदान में किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां कार्यकर्ता सोमवार से करने में जुटे थे।

बारिश के मौसम के कारण अन्तिम संस्कार को प्रकिया समय रहते पूरी की जानी है। जिसके चले अब नेता जी का पार्थिव शरीर एक बड़ें काफिले के साथ मोक्षस्थल के लिए निकल चुका है। हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता और दिग्गज नेता वहीं पहुंच रहे हैं।