अन्य

करवाचौथ पर आगरा में सबसे पहले कितने बजे दिखेगा चांद राशि के अनुसार चुने अपनी साड़ी का रंग दोनों सवाल के जवाब के लिए करें क्लिक

आगरा में सबसे पहले गुरुवार को चंद्रमा रात 8 बजकर 10 मिनट पर दर्शन देंगे

आगरा। करवाचौथ आज सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए रखेंगी व्रत औऱ चन्दमा के दर्शन के बाद ही अपना व्रत खुलेंगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज सबसे पहले चंद्रमा आगरा में 8 बजे के आस पास नज़र आएगा उसके बाद मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में चंद्रमा आठ सवा आठ बजे के आस पास दिखेगा। वहीं सबसे आखिर में चंद्र दर्शन एटा और कासगंज में होंगे। चन्द्रमा को अर्घ्य
देकर अपना व्रत खोलेगीं।

सुहागिन राशि के अनुसार चुनें साड़ी का रंग

करवाचौथ के पावन पर्व पर महिलाएं व्रत रखकर अपने पति के लंबी उम्र की कामना करती हैं। पूरे साज और श्रृंगार के साथ विधि विधान के साथ चन्द्रमा के दर्शन कर व्रत खुलती हैं। इस साज़ श्रृंगार के साथ कौन से रंग की साड़ी अपनी राशि के अनुसार रंग चुनकर पहन सकती हैं।

मेष राशि:- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन रंग की साड़ी या सूट पहन सकती हैं।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन सिल्वर रंग की ड्रेस पहन कर सकती है जो कि उनके लिए अधिक लाभकारी होगी।

मिथुन राशि:- इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग शुभ होता है और करवा चौथ के दिन अगर यह हरे रंग की साड़ी या ड्रेस पहने तो अच्छा होगा।

कर्क राशि:- कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनें। इस राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ रहेगा।

सिंह राशि:- सिंह राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन लाल, ऑरेंज, गुलाबी या गोल्डन रंग की साड़ी पहन सकती है।

कन्या राशि:- इस राशि की महिलाएं लाल, हरे या गोल्डन कलर की साड़ी या सूट पहनें।

तुला राशि:- इस राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ पर अपने लिए लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के कपड़े चुनने चाहिए।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ रहेगा. इसके अलावा आप मरून या गोल्डन रंग की ड्रेस भी पहन सकती हैं।

धनु राशि:- इस राशि की महिलाएं इस करवा चौथ की पूजा में आसमानी या पीले रंग के कपड़े पहनें।

मकर राशि:- इस राशि की महिलाएं अइस साल करवा चौथ पर नीले रंग की साड़ी पहनें।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि की महिलाएं नीली या सिल्वर रंग की साड़ी पहनें।

मीन राशि:- इस राशि की महिलाएं पीली या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें. यह रंग आपके लिए काफी शुभ होगा।

अस्वीकरण:- खबर में दी गई जानकारी सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है time of taj.com इसकी पुष्टि नहीं करता ।