अन्य

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को याद कर दी श्रद्धांजलि

संवाद , नूरुल इस्लाम

विधायक नादिरा सुल्तान के नेतृत्व में दी गई मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि

कासगंज । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर हवन कर शोक सभा गांव नगला तिलक में सुजान सिंह यादव के आवास पर आयोजित की गई। शोक सभा में मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक यात्रा और उनसे जुड़े संस्मरण बताए गए। पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला पंचायत सदस्य अभय यादव,प्रांजल यादव,सतेंद्र सिंह आर्य,पुष्पेंद्र यादव,खलील खान,तारिक महमूद, एवरन सिंह,मुनीश यादव,अनिल यादव आदि सपा कार्यकर्त्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।