अन्य

धनतेरस पर इन चीजों की करें ख़रीदारी और कब है पूजा का सही महूर्त जानिए

इस वर्ष धनतेरस का त्यौहार दो दिन मनाया जा रहा है यानि की आज 22 अक्टूबर से लेकर कल 23 अक्टूबर दोनों दिन है। धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल धनतेरस का त्यौहार दिवाली से पहले आता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी भी पूजा की जाती है। धनतेरस में धातु यानि सोना और चांदी, व बर्तन वाहन की खरीदारी की जाती है।

धनतेरस पूजा विधि

इस साल त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज यानी 22 अक्टूबर 2022 को है। त्रयोदशी तिथि आज 22 अक्टूबर शनिवार को शाम 6 बजकर 2 मिनट से हो रही है। जो अगले दिन 23 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी इसलिए 22-23 अक्टूबर दोनों दिन धनतेरस मानी जा रही है।

आज 22 अक्टूबर को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर रात्रि 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग अपराह्न 1 बजकर 50 मिनट से सायंकाल 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होने के साथ तीन गुना फल प्राप्त होता है।

धनतेरस पर इन चीजों की करें ख़रीदारी

झाड़ू
मानते हैं कि इस दिन घर को साफ-सुथरा रखने से सुख-समृद्धि आती है. इसलिए झाड़ू बहुत अहम आइटम बन जाता है। इसे जरूर खरीदना चाहिए। इसका सांकेतिक महत्व यह है कि इसे खरीदकर सालभर घर और जीवन को साफ-सुथरा रखा जाएगा।

नया खाता खोलें
धनतेरस पर आप नया बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। यह कारोबारियों के लिए अहम दिन है। शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा कारोबार के लिए शुभ मानी जाती है

गोमती चक्र
यह खास तरह का समुद्री घोंघा (स्नेल) होता है. यह मुख्य रूप से गोमती नदी में पाया जाता है। इसे हिंदू बहुत पवित्र मानते हैं। माना जाता है कि यह धन-दौलत, सुख, सेहत और सफलता को लाता है। मान्यता है कि गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा करता है।

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा
इस दिन लोग लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते हैं। इसे शुभ माना जाता है। आप मिट्टी या शुद्ध चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं।

सोना या चांदी
इस दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा रही है. इसे शुभ माना जाता है।

बर्तन
घर के नए बर्तन खरीदने के लिए यह शुभ दिन माना जाता है।हम सलाह देंगे कि आप तांबे से बने बर्तन खरीदें और उन्हें पूर्व की दिशा में रखें।

इसे भी खरीदें : एयर प्यूरिफायर खरीदने से पहले इन 6 बातों का रखें ध्‍यान, होगा फायदा

धनतेरस पर ये रखें सावधानी ग़लती करने से बचें

धनतेरस पर हमेशा नई झाड़ू का प्रयोग करना चाहिए धनतेरस की मध्य रात्रि को घर से पुरानी झाड़ू बाहर कर दें।

धनतेरस से पहले घर से कूड़ा-कचरा बाहर निकाल दें। अगर घर में इस दिन गंदगी रहती है तो नेगेटिव एनर्जी का विस्तार होता है।

धनतेरस पर घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए मुख्य द्वार की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

धनतेरस पर सिर्फ कुबेर भगवान की पूजा ना करें।उनके साथ मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की भी उपासना करें।

धनतेरस पर दिन में ना सोने की सलाह दी जाती है क्योंकि ऐसा करने से दरिद्रता आती है।

धनतेरस के दिन किसी को भी उधार देने से बचें

धनतेरस के दिन लोहे का सामान खरीदने से बचें क्योंकि माना जाता है। कि इस दिन लोहा खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।