अन्य

ब्राह्मण परिषद ने हजारों मूर्तियों का किया विधिवत विसर्जन

संवाद:- दानिश उमरी

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित मूर्ति संग्रह स्थल से ब्राह्मण परिषद ने पुरानी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं का संकलन करने के लिए गाड़ियों को एकत्रित करने के लिए रवाना किया। दरअसल ब्राह्मण परिषद की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के त्यौहार पर घर से निकलने वाली पुरानी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं को विधिवत विसर्जित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिसके तहत शहर में तकरीबन 101 स्थानो को एकत्रित करने के लिए चुना गया है जिसमें ताजगंज कमला नगर बलकेश्वर राजपुर चुंगी सहित अन्य स्थान प्रमुख हैं जहां स्थानीय लोगों ने दीपावली पर घर से निकले श्री लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को रख दिया है इन्हीं मूर्तियों को इकट्ठा कर विधिवत विसर्जित करने के लिए होटल पन्ना पैराडाइज मूर्ति संग्रह स्थल से ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों ने वाहनों को सभी स्थानों से एकत्रित करने के लिए भेजें।

संयोजक सुनील दुबे ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार हर मूर्ति कैलेंडर पूजा सामग्री आदि को विधिवत तरीके से विसर्जित किया जाता है, मगर अधिकांश लोग घर से निकलने वाली पुरानी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं को पेड़ के नारे रोड किनारे और मंदिरों के सहारे रख आते हैं जहां उनकी बेकद्री होती है। लिहाजा ऐसी ही प्रतिमाओं को इकट्ठा कर ब्राह्मण परिषद 30 ऑक्टोबर को विधिवत रूप से यमुना नदी में विसर्जित करेगा।

अब तक 5 हजार से अधिक मूर्ति इकट्ठा होने का अनुमान है। वहीं लोगों को सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है । इस दौरानसंयोजक सुनील दुबे ब्राह्मण पक्ष में प्रदूषण हिमांशु दुबे अनिश् चतुर्वेदी ब्राह्मण परिषद दुर्गेश कुमार लोधी विश्व हिंदू रक्षा संगठन निक्की पहलाद कुमार प्रजापति व अन्य मौजूद रहे।