अन्य

इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी ऑफ़ इंडिया का दीक्षांत समारोह 23 नवंबर को 

लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी ऑफ इंडिया का दूसरा दीक्षांत समारोह 23 नबम्बर को लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सत्र 2021 – 22 के टॉपर छात्र और छात्राएं को सम्मानित किया जाएगा। जिन छात्र छात्राओं ने BEMS और MDEH कर रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लिए हैं। उनको सम्मानित किया जाएगा।

निदेशक डॉक्टर क़ैसर अहमद शेख़

यह जानकारी इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ कैसर अहमद शेख ने दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सभी सम्बद्धः कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। कि वह अपने कॉलेज उन स्टूडेस्ट की सूची बनाए जो टॉपर लिस्ट में हैं। जो छात्र पिछले दीक्षांत समारोह के बाद रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर चुके है। उन सभी की लिस्ट IEHI कार्यालय को जल्द से जल्द जमा कराएं।


यदि जो छात्र कोर्स पूर्ण कर चुके हैं। लेकिन अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। उनके रजिस्ट्रेशन के लिए भी तुरंत प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सम्पर्क करें।