खेल

आगरा की बेटियों ने जीता कांस्य पदक

अंडर 14 हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाया दम

आगरा। ग्वालियर में 1 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय हॉकी के प्रतियोगिता के 14 वर्ग में केवी-3 आगरा की टीम ने कांस्य पदक जीता। आगरा पहुंची टीम का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।


51वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान हॉकी प्रतियोगिताएं 1 नवंबर से 5 नवंबर तक ग्वालियर के लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय (एलएनसीपीई) में खेली गईं। इसमें आगरा, चेन्नई, बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ इत्यादि शहरों की टीमों ने हिस्सा लिया। आगरा की 11 से 13 साल तक की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। दिल्ली के खिलाफ अंतिम मैच में तनवी कुंटल के गोल से टीम विजेता बनी। जिस पर उन्हें बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।


आगरा की टीम में शृष्टि यादव (कप्तान), अजमत अंसारी (उपकप्तान), अक्शा अली (गोलकीपर), तनवी कुंटल, विधि शर्मा, वैष्णवी शर्म, गुंजन सेंगर, रितिका सेंगर, श्रुति,
नवजोत, लवजोत, रिया परमार, शुभी बंसल, सान्या चाहर, प्रतिज्ञा, गर्विता मेहरा शामिल थीं।
शनिवार को ग्वालियर में पुरस्कार वितरण के बाद टीम रात में आगरा पहुंची। घर पहुंचने से पहले ही उनका कैंट स्टेशन पर ही ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। बेटियों की इस जीत के बाद उनके कोच जावेद का कहना था कि तैयारी के लिए और अधिक समय मिलता तो ये होनहार बच्चियां स्वर्ण पदक जीत सकती थीं।